Cg Health Department Koriya Recruitment 2024 छत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया जिले में स्वास्थ्य विभाग ने 2024 के लिए विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती का ऐलान किया है। यह भर्ती उन सभी उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो सरकारी नौकरी (संविदा ) की तलाश में हैं और स्वास्थ्य क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। इस लेख में, हम आपको इस भर्ती प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करेंगे, ताकि आप सभी महत्वपूर्ण पहलुओं को समझ सकें और सफलतापूर्वक आवेदन कर सकें |
Cg Health Department Koriya Recruitment 2024
विभाग का नाम | कार्यालय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला- कोरिया (बैकुंठपुर) छत्तीसगढ़ |
विज्ञापन क्रमांक | 39/52/एन.एच.एम./2024 |
पद का नाम | चिकित्सा अधिकारी, नर्सिंग ऑफिसर, सोशल वर्कर,लैब तकनीशियन, चतुर्थ वर्ग तथा सुरक्षा गार्ड सहित विभिन्न पद |
पदों की संख्या | 94 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन (By Post) |
नौकरी का स्थान | जिला- कोरिया (बैकुंठपुर) छत्तीसगढ़ |
नौकरी श्रेणी | संविदा (अस्थाई) |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://korea.gov.in/ |
विभागीय विज्ञापन | Click Here |
Home Page | Click Here |
महत्वपूर्ण दिनाँक(Important dates for Cg Health Department Koriya Recruitment)
ऑफलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि | 13 अगस्त 2024 से |
ऑफलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 03 सितम्बर 2024 तक |
कौशल परीक्षा दिनांक | जल्द ही जारी |
आयु सिमा(Age Limit for Cg Health Department Koriya Recruitment)
न्यूनतम आयु | अधिकतम आयु |
---|---|
18 वर्ष | 64 वर्ष |
आवेदन शुल्क( Application fee for Cg Health Department Koriya Recruitment)

रिक्त पदों की जानकारी(Vacant posts of Cg Health Department Koriya Recruitment)
पद का नाम | रिक्त पदों की संख्या |
---|---|
नर्सिंग ऑफिसर (PSC) | 02 |
नर्सिंग ऑफिसर(ICU) | 02 |
नर्सिंग ऑफिसर(UHWC) | 04 |
नर्सिंग ऑफिसर(SNCU) | 01 |
चिकित्सा अधिकारी | 01 |
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) | 16 |
लैब टेक्नीशियन | 09 |
रेडियोग्राफर | 05 |
सोशल वर्कर | 01 |
अन्य रिक्त पद | 53 |
कुल रिक्त पद | 94 |
विभागीय विज्ञापन देखने के लिए ( क्लीक करे )

शैक्षणिक योग्यता(Educational Qualification for Health Department Koriya )
पद का नाम | शैक्षणिक योग्यता |
---|---|
नर्सिंग ऑफिसर | आवेदक को B.Sc./Post B.Sc. नर्सिंग पास हो तथा सामान्य नर्सिंग और मिडवाइफरी Midwifery (GNM) के साथ छ.ग. नर्सिंग कौंसिल रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। |
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) | मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से सर्टिफिकेट कोर्स इन कम्युनिटी हेल्थ सम्मिलित B.Sc. नर्सिंग तथा अभ्यर्थी का छ.ग. नर्सिंग कौंसिल में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है। |
रेडियोग्राफर | विज्ञान विषय के साथ कक्षा 12वीं पास तथा रेडियोग्राफर का पैरामेडिकल उत्तीर्ण और छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल से रेडियोग्राफर का जीवित पंजीयन होना चाहिए। |
सुरक्षा गार्ड | आवेदक को कक्षा 10वीं पास तथा न्यूनतम ऊंचाई 160 से.मी. हो और 01 वर्ष का अनुभव। |
क्लीनर | कक्षा 8वीं पास |
हाउस कीपिंग स्टाफ | कक्षा 8वीं पास |
अन्य सभी पद | अन्य पदों की शैक्षणिक योग्यता के लिए कृपया ऑफिसियल नोटिफिकेशन को देखे |
आवेदन प्रक्रिया(ऑफलाइन आवेदन कैसे करे)
Cg Health Department Koriya Recruitment 2024 भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया सरल और सीधी है। इच्छुक उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:
कोरिया स्वास्थ्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और भर्ती अधिसूचना को डाउनलोड करें।
फॉर्म भरें:
आवेदन पत्र को ध्यानपूर्वक भरें। सभी विवरण सही-सही भरें और आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करें।
दस्तावेज़ संलग्न करें:
पहचान पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र (यदि कोई हो) और पासपोर्ट साइज फोटो संलग्न करें।
रजिस्टर्ड डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन भेजे:
पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र को अंतिम तिथि से पहलेअ पनी सभी दस्तावेज संलग्न कर बंद लिफाफे में डालकर उसे “कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कोरिया (छ.ग.)” के पते पर रजिस्टर्ड डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन भेजे।
ऑफलाइन आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज (Documents)
* कक्षा 8वीं की अंकसूची।
* कक्षा 10वीं की अंकसूची। (आयु सत्यापन के लिए अनिवार्य होगा)
* कक्षा 12वीं की अंकसूची।
*सम्बंधित पद हेतु अनिवार्य न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची (स्नातक/स्नातकोत्तर/अन्य PG अंकसूची जो अनिवार्य है)।
* सम्बंधित कौंसिल/ रोजगाकर कार्यालय का जीवित पंजीयन (जिस पद के लिए बोला गया है)।
*आवेदक का जाति / निवास प्रमाण पत्र।
* आवेदक का कलर पासपोर्ट साइज फोटो।
*पहचान पत्र (आधार कार्ड या अन्य प्रमाणित दस्तावेज)।
*कार्य करने का अनुभव (यदि आपके पास हो तो)।
*अन्य सम्बंधित दस्तावेज (विशेष छूट हेतु प्रमाण पत्र)।
निष्कर्ष
Cg Health Department Koriya Recruitment 2024 छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग कोरिया की 2024 की भर्ती एक शानदार अवसर है उन उम्मीदवारों के लिए जो स्वास्थ्य क्षेत्र में अपने करियर को आगे बढ़ाना चाहते हैं। सही जानकारी, तैयारी, और समय पर आवेदन करके आप इस अवसर का पूरा लाभ उठा सकते हैं। आशा है कि इस लेख ने आपको भर्ती प्रक्रिया की सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की है। Cg Health Department Koriya Recruitment 2024 अपनी तैयारी शुरू करें और सफलता की ओर कदम बढ़ाएं!
FAQ’s
पात्रता मानदंड क्या है?
- पात्रता मानदंड पद के अनुसार भिन्न हो सकते हैं, लेकिन सामान्यत: Cg Health Department Koriya Recruitment 2024 में शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, और अनुभव की आवश्यकता होती है। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें।
स्वास्थ्य विभाग भर्ती 2024 के लिए कौन-कौन से पद उपलब्ध हैं?
- इस भर्ती के अंतर्गत विभिन्न पद उपलब्ध हैं जैसे चिकित्सा अधिकारी, स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, स्वास्थ्य कार्यकर्ता और अस्पताल मेंटर।
क्या इस भर्ती के लिए अनुभव की आवश्यकता है?
- कुछ पदों के लिए अनुभव की आवश्यकता हो सकती है, जबकि अन्य पदों के लिए अनुभव की अनिवार्यता नहीं होती। अनुभव की जानकारी पद के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।